1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन को नहीं है इस तरह की फिल्मों में कोई दिलचस्पी

जॉन को नहीं है इस तरह की फिल्मों में कोई दिलचस्पी

 Published : Sep 23, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 07:43 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में 'जिस्म', 'नो स्मोकिंग', 'गरम मसाल' और 'फोर्स' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।

john- India TV Hindi
john

नई दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में 'जिस्म', 'नो स्मोकिंग', 'गरम मसाल' और 'फोर्स' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। उन्हें एक्शन से लेकर कॉमेडी शैली की फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्हें बायोपिक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बायोपिक करने के बारे में पूछे जाने पर जॉन ने कहा, "मुझे बायोपिक करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"

इसे भी पढ़े:- ...इसलिए 'एम.एस. धोनी' संग रिलीज होगा जॉन की ‘फोर्स 2’ का ट्रेलर

भले ही जॉन फिल्मों में कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और रोमांस करते दिखाई देते हैं, लेकिन उन्हें अभी भी एक्शन स्टार ही कहा जाता है। जॉन ने कहा कि लोग उनके बाहरी रूप को देखते हैं। उन्होंने कहा, "एक्शन स्टार बनने के लिए आपको एक्शन स्टार के रवैये की आवश्यकता है, जो आपकी आंखों में दिखता है, न कि बॉडी या मारधाड़ करने से।"

जॉन फिल्म 'फोर्स 2' में दिखाई देंगे। यह 2011 की में आई 'फोर्स' का सीक्वल है। 'फोर्स 2' में उनके अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाए देंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में सोनाक्षी भी काफी मारधाड़ वाले सीन्स करती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन