1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जॉली' ने जीता दिल, मेकर्स ने किया पार्ट 3 का ऐलान

'जॉली' ने जीता दिल, मेकर्स ने किया पार्ट 3 का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2017 04:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 04:14 pm IST

'जॉली एलएलबी 2' की टीम ने फिल्म की सफलता की खुशी में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। सफलता से प्रोत्साहित फिल्म मेकर्स ने फिल्म का तीसरा पार्ट लाने की घोषणा कर दी।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने आज 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की सफलता से प्रोत्साहित फिल्म की टीम ने 'जॉली एलएलबी' के तीसरे पार्ट का ऐलान भी कर दिया। मुंबई में आज जॉली एलएलबी 2 की टीम ने मुंबई में आज सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने घोषणा कर दी कि वो फिल्म का तीसरा पार्ट लाने की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हां जॉली एलएलबी का तीसरा पार्ट भी आएगा।  फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है।’

इसे भी पढ़ें:-

अक्षय कुमार Vs अरशद वारसी

Akshay arshad
Akshay arshad

ये देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार होंगे या कोई और अभिनेता। ‘जॉली एलएलबी’ के पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी को लिया गया था, फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए अक्षय कुमार को चुना गया । सुनने में तो ये भी आया था कि अरशद वारसी इस बात से काफी नाराज भी हो गए थे। हालांकि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' के बीच कोई प्रतियोगिता नहीं है, मैंने और अरशद ने एक दूसरे का अभिनय पसंद किया।

अक्षय ने फैंस को गिफ्ट किया स्कूटर

Scooter
Scooter

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक फैंस को 'जॉली एलएलबी 2' का स्कूटर भेंट किया।

अक्षय ने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' पर भी की बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के बारे में भी बात की। अक्षय ने कहा भारत में आज भी टॉयलेट एक गंभीर मुद्दा है, भारतीय मीडिया को इस मुद्दे पर स्टोरी करनी चाहिए।

huma
huma

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन कौन पहुंचा?

मुंबई में आयोजित 'जॉली एलएलबी 2' की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा अभिनेत्री हुमा कुरैशी, निर्देशक सुभाष कपूर और अभिनेता अन्नू कपूर भी पहुंचे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन