1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR में 2000 फाइटर्स के साथ एक्शन सीक्वेंस करेंगे जूनियर एनटीआर और राम चरण, इस सीन का बजट 45 करोड़

RRR में 2000 फाइटर्स के साथ एक्शन सीक्वेंस करेंगे जूनियर एनटीआर और राम चरण, इस सीन का बजट 45 करोड़

 Published : Jun 10, 2019 10:48 am IST,  Updated : Jun 10, 2019 10:48 am IST

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RRR- India TV Hindi
RRR

मुंबई: राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एस.एस.राजामौली की "आर.आर.आर" भारतीय सिनेमा की सबसे प्रत्याशित परियोजना में से। एक है। यह फिल्म 10 से अधिक भाषाओं में दुनिया भर में 30 जुलाई 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

फ़िल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हो चुकी है और तभी से राजामौली अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दे रहे है। शूटिंग के तीन शेड्यूल खत्म करने के बाद, टीम अब विशालकाय एक्शन सीक्वेंस के लिए तैयार है। सैंकड़ों फाइटर्स के साथ 6 महीने तक प्री-विजुअलाइजेशन और ट्रेनिंग के बाद, निर्देशक अब आखिरकार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के आगाज़ के लिए तैयार है। इस दमदार एक्शन सीक्वेंस को 2 महीने के सिंगल शेड्यूल में फिल्माया जाएगा। जैसी की उम्मीद थी, यह सीक्वेंस फिल्म की कई हाइलाइट्स में से एक है जिसमें फ़िल्म के दोनों मुख्य अभिनेता 2000 फाइटर्स  के बीच एक्शन सीक्वेंस को अंजाम देते हुए नज़र आएंगे।

एक्शन सीक्वेंस का बजट 45 करोड़ है, क्योंकि इसे शानदार तरीके से भव्यता के साथ बनाया गया है। अभिनेता और क्रू के रूप में कुल 100 विदेशी भी फ़िल्म का एक अभिन्न हिस्सा है। टीम निर्धारित योजनाओं के अनुसार शूटिंग को अंजाम देंगे और जुलाई तक इस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।  

"आरआरआर" 30 जुलाई, 2020 में होगी रिलीज!  

इसे भी पढ़ें-

लंबी बीमारी के बाद ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेता गिरीश कर्नाड का निधन, सलमान खान के साथ कर चुके हैं काम

पति निक जोनस को प्यार से इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन