1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर की धमाकेदार परफोर्मेंस ने फैंस को बनाया दीवाना

जस्टिन बीबर की धमाकेदार परफोर्मेंस ने फैंस को बनाया दीवाना

 Published : May 11, 2017 07:22 pm IST,  Updated : May 11, 2017 07:22 pm IST

जस्टिन बीबर ने बुधवार को मुंबई में अपनी शानदार परफोर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। भारत में पहली बार प्रस्तुति के लिए देशभर में कोने कोने से 45000 लोग उनका कॉन्सर्ट देखने पहुंचे थे। बीबर के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की और 'बेबी' गायक

justin- India TV Hindi
justin

नई मुंबई: अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने बुधवार को मुंबई में अपनी शानदार परफोर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। भारत में पहली बार प्रस्तुति के लिए देशभर में कोने कोने से 45000 लोग उनका कॉन्सर्ट देखने पहुंचे थे। बीबर के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की और 'बेबी' गायक की भारत में पहली प्रस्तुति के गवाह बने। 23 वर्षीय पॉप स्टार का भारत में यह कार्यक्रम उनके पर्पज वर्ल्ड टूर का हिस्सा था। इस कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट फॉक्स इंडिया ने किया था। बीबर लंबे इंतजार के बाद मंच पर पहुंचे और 'हैलो इंडिया' बोलकर भीड़ का अभिवादन किया। उनके 'हैलो इंडिया' बोलते ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। उन्होंने हाथ उठाकर उनका स्वागत किया। बीबर की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक स्टेडियम में अपराह्न् से ही जुटने लगे थे, लेकिन भीषण गर्मी में घंटों के इंतजार से भी उनका उत्साह ठंडा नहीं पड़ा था। बीबर ने भारतीय दर्शकों की तारीफ में मंच से कहा, "मैं यहां एक खूबसूरत देश में हूं और यह मेरे लिए यह बहुत खूबसूरत रात है। मैं पहली बार यहां आप सबके बीच में हूं। आप सब बहुत खास हैं।"

पॉप स्टार ने जब अपने लोकप्रिय गीतों 'कोल्ड वाटर', 'लव योरसेल्फ', 'आई विल शो यू' पर प्रस्तुति दी तो उनकी कुछ महिला प्रशंसक भावुक नजर आईं। कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म 'हैरी पॉर्टर' की अभिनेत्री इलारिका जॉनसन ने की। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अन्नू मल्लिक, रेमो डिसूजा, जैकलीन फर्नाडिज, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और रवीना टंडन भी नजर आए। कुछ अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

बीबर अपनी डांसर टीम के साथ शॉर्ट्स और टी-शर्ट में मंच पर पहुंचे। उस वक्त स्टेडियम में दर्शकों का जोश चरम पर था। इस कार्यक्रम का गवाह बनने देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आए थे, खासकर युवा दर्शक। हालांकि मीडिया कर्मियों को लाइव शो को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश में मुश्किलें आईं।

संगीत कार्यक्रम और कलाकारों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सुरक्षा में करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के निजी अंगरक्षक शेरा ने बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। बीबर चार्टर्ड विमान से बुधवार सुबह यहां पहुंचे थे। वह मुंबई में दी गई इस प्रस्तुति के बाद नई दिल्ली, आगरा और जयपुर भी घूमने जाने वाले हैं। उनके साथ उनकी मां पैट्रीशिया भी हैं। जस्टिन बीबर की दीवानी 12 साल की बच्ची ने कर डाला ये कारनामा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन