1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट हुई जस्टिन बीबर की न्यूड तस्वीर

सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट हुई जस्टिन बीबर की न्यूड तस्वीर

 Published : Aug 30, 2017 09:55 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 09:55 am IST

सेलेना गोमेज ने आज अपनी काबीलियत के दम पर दुनियाभर में खास पहचान बना ली है। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने में हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन हाल में खबर आई है कि...

justin- India TV Hindi
justin

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सेलेना गोमेज ने आज अपनी काबीलियत के दम पर दुनियाभर में खास पहचान बना ली है। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने में हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन हाल में खबर आई है कि सेलेना का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद उनके पूर्व प्रेमी व कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के न्यूड तस्वीर को हैकर ने पोस्ट कर दिया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सेलेना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीबर की नग्न तस्वीरें पोस्ट हुईं, जिन्हें देखकर सेलेना के सभी फॉलोअर्स हैरान रह गए। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 12.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

जस्टिन बीबर की ये पुरानी तस्वीरें ब्यूटी ब्लॉगर जेड पीयर्स के साथ 2015 में बोरा बोरा में छुट्टियां मनाने के दौरान की हैं। हैकिंग के बाद गोमेज का अकाउंट तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया। इन्टरस्कोप रिकॉर्ड्स के डिजिटल मार्केटिंग डायरेक्टर किर्स्टन स्टब्स ने अकाउंट के निष्क्रिय होने के बारे में दर्श्कों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, "फिर से लॉन्च करने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर हमने इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया।"

हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट सक्रिय हो गया। इसके एक्टिव होते ही सबसे पहले इस पर से जस्टिन बीबर की न्यूड तस्वीरों को हटा दिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन