1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैलाश खेर ने बताया करगिल के सैनिकों से मिलना रहा यादगार

कैलाश खेर ने बताया करगिल के सैनिकों से मिलना रहा यादगार

 Published : Jul 26, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 05:29 pm IST

करगिल दिवस के मौके पर गायक कैलाश खेर ने बताया कि कारगिल के जवानों के साथ बिताए कुछ दिन उनके लिए जीवन बदलने वाला अनुभव रहा।

kailash kher- India TV Hindi
kailash kher

मुंबई: गायक और गीतकार कैलाश खेर हाल ही में जवानों से मिले थे, आज करगिल दिवस के मौके पर कैलाश ने बताया कि कारगिल के जवानों के साथ बिताए कुछ दिन उनके लिए जीवन बदलने वाला अनुभव रहा।

कैलाश ने कारगिल विजय दिवस से एक दिन पहले ट्विटर पर जवानों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह माइक पर गाते और अभिनेता रणदीप हुड्डा तथा जवान उनके पास नाचते नजर आ रहे हैं।

दोनों सेलेब्रिटीज जवानों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए पिछले सप्ताह द्रास गए थे।

कैलाश ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "कारगिल के योद्धाओं के साथ कुछ दिन बिताना जीवन बदलने वाला अनुभव रहा। उनके लिए प्रस्तुति देना अपनी जिंदगी को सार्थक करना लगा। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी उनके साथ खूब मस्ती की। बेहद शानदार अनुभव रहा। कारगिल विजय दिवस। हमारी सेना, हमारा गौरव।"

(इनपुट- आईएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन