1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एवेंजर से घबराई 'सीता', अब 24 मई को रावण करेगा हरण

एवेंजर से घबराई 'सीता', अब 24 मई को रावण करेगा हरण

 Published : Apr 23, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 06:06 pm IST

काजल अग्रवाल की आने वाली फिल्म 'सीता' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 24 मई कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से फिल्म अब मई में रिलीज होगी।

Kajal aggarwal starrer sita- India TV Hindi
Kajal aggarwal starrer sita Image Source : INSTAGRAM

काजल अग्रवाल(Kajal Aggarwal) की आने वाली फिल्म 'सीता'(Sita) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले ये फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी मगर अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करने के पीछे कई कारण हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। साथ ही अभी फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन बाकि है।

काजल अग्रवाल की फिल्म 'सीता' लंबे समय से चर्चाओं में है। खासकर इसके टीज़र रिलीज होने के बाद। फिल्म सीता का टीज़र रिलीज होने के बाद ही यह वायरल हो गया था। जिसकी वजह से लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

टीज़र के रिलीज के बाद से फिल्म का कोई अपडेट सामने नहीं आया है। अभी फिल्म का काफी हद तक पोस्ट-प्रोडक्शन बाकि है। साथ ही फिल्ममेकर्स को फिल्म के बारे में काफी कुछ बताना है।

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण 'एवेंजर: एंडगेम' का रिलीज होना है। यह एवेंजर सीरीज की यह आखिरी फिल्म होने वाली है। यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लोगों के बीच अभी से इस फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से बाकि फिल्मों के बिजनेस पर फर्क पड़ेगा।

'सीता' फिल्म की बात करें तो फिल्म में सोनू सूद नेगेटिव रोल निभाते नजर आने वाले हैं। काजल अग्रवाल का भी फिल्म में नेगेटिव रोल दिखाई देने वाला है। सीता में काजल अग्रवाल के साथ साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'छपाक' की शूटिंग से समय निकालकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल संग किया लंच

पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन