नई दिल्ली: काजोल 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन को और खास बनाने के लिए उनकी फिल्म 'हैलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म को अजय देवगन और धवन जयंतिलाल गढा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काजोल सिंगल मदर बनी हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
Related Stories
ये भी पढ़ें-
Happy Birthday Kajol: DDLJ से 'दिलवाले' तक, शाहरुख-काजोल की ये फिल्में हैं एवरग्रीन
यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कगाडो पर बनी है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि काजोल अपने बेटे को अकेले पाल रही हैं। पढ़ने के लिए वो अपने बेटे का कॉलेज भी ज्वाइन कर लेती हैं। हालांकि उनके बेटे को यह बात पसंद नहीं। एक दिन गुस्से में उनका बेटा घर छोड़कर चला जाता है। फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं, जो ईला को अपने सपनों को फॉलो करने के लिए कहती हैं।
देखें ट्रेलर:
बता दें कि फिल्म में काजोल के बेटे के किरदार में रिद्धी सेन नजर आ रहे हैं। फिल्म को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म के बारे में काजोल ने कहा था- "यह एक बहुत ही प्यारी और मजेदार फिल्म है। रिद्धि मेरे बेटे की भूमिका में हैं। हम सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
ये भी पढ़ें-
कैमरे से नहीं डरते अजय-काजोल के बेटे युग, एयरपोर्ट पर दिखा मस्तीखोर अंदाज