1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल, नीसा संग पहुंची सिंगापुर, दोबारा खुल गया है बेटी का स्कूल

काजोल, नीसा संग पहुंची सिंगापुर, दोबारा खुल गया है बेटी का स्कूल

 Published : Sep 01, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 09:21 pm IST

सिंगापुर में पढ़ने वाली नीसा मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले अपने परिवार के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं।

kajol, nysa- India TV Hindi
काजोल, नीसा संग पहुंची सिंगापुर Image Source : INSTAGRAM @KAJOL

नई दिल्ली: कई देशों में स्कूल और कॉलेज फिर से शुरू हो गए हैं, मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री काजोल अपनी बेटी नीसा के साथ सिंगापुर पहुंच चुकी हैं, क्योंकि नीसा का स्कूल फिर से शुरू हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री कुछ महीनों के लिए नीसा के साथ सिंगापुर में रहेंगी। काजोल के पति, अभिनेता अजय देवगन और उनके बेटे युग फिलहाल मुंबई में हैं। सिंगापुर में पढ़ने वाली नीसा मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले अपने परिवार के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं।

मुबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नीसा सिंगापुर में यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ रही हैं और काजोल और अजय नहीं चाहते कि उनकी बेटी की पढ़ाई छूटी। साथ ही, वे नहीं चाहते कि वह किसी विदेशी देश में अकेले रहे वो भी वैश्विक महामारी के बीच। यही वजह है कि काजोल उनके साथ वहां गई हैं। वह अगले कुछ महीनों के लिए सिंगापुर में रहेंगी।

नीसा ने 2018 में कुछ समय के लिए सिंगापुर में स्कूल शुरू किया। उपरोक्त रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और काजोल ने देश में एक अपार्टमेंट खरीदा ताकि वे अपनी बेटी से मिलने जा सकें और जब चाहें तब उसके साथ आराम से रह सकें। 2018 में, अजय और काजोल ने अपने रहने को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए शहर में एक अपार्टमेंट खरीदा।

20 अप्रैल को नीसा 17 साल की हो गईं, उन्होंने अपना जन्मदिन अपने माता-पिता और अपने छोटे भाई के साथ मनाया। 

सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में गौरव आर्या से ईडी ने 8 घंटे तक की पूछताछ

नीसा का जन्म साल 2003 में हुआ, वहीं अजय देवगन और काजोलने 2010 में अपने बेटे युग का स्वागत किया।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन