1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की सुप्रीम कोर्ट से अपील - मुबंई से शिमला ट्रांसफर किए जाएं सभी केस

कंगना रनौत की सुप्रीम कोर्ट से अपील - मुबंई से शिमला ट्रांसफर किए जाएं सभी केस

 Published : Mar 02, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 04:50 pm IST

अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है ताकि उनके खिलाफ मुंबई के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में ट्रांसफर किया जा सके।

Kangana Ranaut and Rangoli Chandel- India TV Hindi
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को मुंबई से शिमला ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। कंगना ने अपने और बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ सभी मामलों को शिमला ट्रांसफर करने ने की मांग की है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मामलों को ट्रांसफर करने के लिए अभिनेत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अपील दायर की है। एएनआई ने ट्वीट में लिखा, "अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है ताकि उनके खिलाफ मुंबई के विभिन्न न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में ट्रांसफर किया जा सके।"

एएनआई ने यह भी बताया गया है कि कंगना और रंगोली ने दावा किया था कि उनके खिलाफ दर्ज मामले, उनकी छवि खराब करने के इरादे से किए गए थे।

जयललिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट आई सामने

इसके अलावा, रानौत बहनों ने यह भी दावा किया है कि अगर मुंबई में ट्रायल्स किए जाते हैं तो उन्हें शिवसेना के उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है। याचिका में बताया गया है कि राजनीतिक पार्टी से उन्हें जान का खतरा है और साथ ही संपत्ति नष्ट किए जाने का भी भय है। याचिका में कहा गया है कि शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार याचिकाकर्ताओं को परेशान कर रही है।

'तेजस' में सिख फौजी की भूमिका निभाएंगी कंगना रनौत, कहा- मेरे चेहरे पर तुरंत स्माइल आ गई...

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के कई प्रोजेक्ट्स इन दिनों पाइपलाइन में हैं। उनकी कुछ दिलचस्प फिल्मों में 'धाकड़' और 'तेजस' शामिल हैं। इसके अलावा वह तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो इस साल 23 अप्रैल को रिलीज होगी।

यहां पढ़ें

तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी जानकारी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, अक्षय कुमार ने पहली झलक की शेयर

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पटानी ने खास अंदाज़ में किया विश, लिखा ये मैसेज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन