1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आइसोलेशन के बीच कंगना रनौत ने यूं मनाया बर्थडे, रंगोली ने पूछा: केक किसने बनाया?

आइसोलेशन के बीच कंगना रनौत ने यूं मनाया बर्थडे, रंगोली ने पूछा: केक किसने बनाया?

 Published : Mar 24, 2020 10:48 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 10:48 am IST

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने पूछा है कि अंदाजा लगाइए ये केक किसने बेक किया होगा। कंगना को बर्थडे का स्पेशल गिफ्ट भी मिला। 

kangana ranaut celebrate birthday in isolation- India TV Hindi
कंगना रनौत ने आइसोलेशन में मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कोरोना वायरस के खौफ के बीच हिमाचल में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कल उनका जन्मदिन था और कंगना ने घर के अंदर ही बेहद करीबियों के साथ इसे सेलिब्रेट किया। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कंगना के जन्मदिन सेलिब्रेशन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कंगना ने घर पर जन्मदिन मनाया और स्पेशल केक भी बनाया। कंगना की बुआ ने कंगना को पहाड़ी टोपी पहना कर उन्हें सरप्राइज दिया।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दहशत के बीच फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग रोकी जा चुकी है औऱ सभी स्टार अपने अपने घरों में आइसोलेशन का पालन कर रहे हैं। ऐसे में कंगना भी अपने माता पिता के साथ रह रही हैं।

रंगोली द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कंगना अपने परिवार के साथ टोस्ट करते हुए दिख रही है। सामने केक रखा है। 

रंगोली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अंदाजा लगाइए कि आइसोलेशन के दौरान सीमित साधनों में किसने केक तैयार किया होगा। इस वीडियो में कंगना के साथ रंगोली, उनके पति और दो परिवारजन नजर आ रहे हैं। ​

Watch: कंगना रनौत ने जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह को किया याद, गुनगुनाया ये गाना

टोपी के रूप में मिला सरप्राइज

रंगोली ने कंगना और अपनी बुआ की एक स्पेशल फोटो शेयर करके जानकारी दी है कि कंगना को बुआ ने स्पेशल गिफ्ट यानी की पहाड़ी टोपी गिफ्ट की है। इतना ही नहीं बुआ ने कंगना के लिए एक स्पेशल बर्थडे नोट भी लिखा है जिसमें कंगना को छोटे कहा गया है। ये नोट भी रंगोली ने शेयर किया है।

आपको बता दें कि  कल जन्मदिन के मौके पर कंगना ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उनकी एक कविता गुनगुनाई थी जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुई थी। 

कंगना रनौत के जन्मदिन पर उनकी हिट फिल्में देखकर गुजारिए खाली वक्त, ये रही लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन