1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवादों के बीच कंगना रनौत ने शेयर की ग्लैमरस Photos

विवादों के बीच कंगना रनौत ने शेयर की ग्लैमरस Photos

 Published : Nov 13, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 12:31 pm IST

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

kangana ranaut new photoshoot- India TV Hindi
आजादी वाले बयान के बवाल के बाद कंगना रनौत ने शेयर की ग्लैमरस Photos Image Source : INSTA: KANGANA RANAUT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने भारत की आजादी को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच विवादों से इतर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज उनकी अपकमिंग मूवी 'तेजस' की शूटिंग पूरी होने पर हुई पार्टी के दौरान की हैं।  

इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनकी तरफ से मुंबई में तेजस की रैपअप पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कंगना बोल्ड लुक में नज़र आईं। 

अभिनेत्री ने गोल्डन कलर का डीप नेक शिमरी गाउन पहना। इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस और कर्ली बालों में कंगना परफेक्ट नज़र आईं। 

कंगना का 'भीख' वाला बयान 

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने 1947 में मिली आजादी की तुलना भीख से करते हुए कहा था कि 1947 में मिली आजादी, आजादी नहीं भीख थी और असली आजादी तो 2014 में मिली है।

हाल ही में कंगना रनौत को देश के प्रतिष्ठित अवार्ड पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। ऐसे में यूजर्स मांग कर रहे हैं कि कंगना से पद्मश्री वापस लिया जाए। 

(IANS इनपुट) 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन