1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मणिकर्णिका' के बाद एक बार फिर निर्देशन करेंगी कंगना रनौत

'मणिकर्णिका' के बाद एक बार फिर निर्देशन करेंगी कंगना रनौत

 Published : Apr 10, 2019 09:05 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 09:05 pm IST

कंगना ने कहा "मैं खुश हूं कि मणिकर्णिका में मैंने अभिनय के साथ निर्देशन कार्य भी संभाला। अपने नए निर्देशन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए यह वक्त सही है।"

 कंगना रनौत- India TV Hindi
 कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: हाल ही में आई फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से एक्शन-ड्रामा फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। कंगना ने अपने एक बयान में कहा "मैं जल्द ही अपने अगले निर्देशन के बारे में घोषणा करने वाली हूं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो एपिक ड्रामा है। इसमें मेरा बहुत वक्त लगा है। फिलहाल हम क्रम में आगे बढ़ रहे हैं, हमने स्क्रिप्ट तय कर ली है। जल्द ही हम एक फोटोशूट करने वाले हैं, जिसके बाद हम पोस्टर रिलीज करने की योजना बनाएंगे।"

फिल्म बड़े पैमाने पर बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा कंगना एक खेल आधारित फिल्म 'पंगा' में नजर आएंगी। वह तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व अभिनेत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

कंगना ने कहा "मैं खुश हूं कि मणिकर्णिका में मैंने अभिनय के साथ निर्देशन कार्य भी संभाला। अपने नए निर्देशन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए यह वक्त सही है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन