1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस को कहा- शुक्रिया, मीडिया के लिए जारी किया ये खास मैसेज...

कंगना ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस को कहा- शुक्रिया, मीडिया के लिए जारी किया ये खास मैसेज...

 Published : Jul 29, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 10:58 pm IST

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कंगना अपनी फिल्म की सक्सेस से खुश होकर इन दिनों मनाली में फैमिली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। साथ ही उन्होंने एक नई शानदार कार भी खरीदी हैं, कंगना के साथ इन दिनों इतना कुछ अच्छा हो रहा है तो इनसब के लिए कंगना अपने फैंस को कैसे भूल सकती हैं, कंगना ने फैंस के लिए एक थैक्यू वाला वीडियो पोस्ट किया है।

अब करते हैं कंगना की फिल्म की बात, 'जजमेंटल है क्या' ने तीन दिन में 19 करोड़ की कमाई कर ली है। कंगना फिल्म की सक्सेस की खुशी मनाने के लिए स्पीति वैली गई हुई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना ने अपने फैंस के लिए मैसेज देते हुए कहा कि वो फैंस के प्यार मीडिया से मिले सपोर्ट की शुक्रगुजार हैं।

कंगना ने अपने इस वीडियो में सभी सपोर्टर का थैंक्स बोलते हुए कहा कि वो मीडिया के नाराज दोस्तों को कहना चाहती हैं कि उनकी वजह से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही है। कंगना वीडियो में अपने मामा के बेटे के साथ नजर आ रही हैं। 

बता दें कि कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर थ्रिलर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' अब तक 19।25 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5।40 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन फिल्म ने 8।02 करोड़ का बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताया कि फिल्म अच्छी ग्रोथ कर रही है।

बता दें कि फिल्म की कहानी मानसिक रोग एक्यूट सायकोसिस की शिकार बॉबी की। मां-पिता की मौत के बाद से ही बॉबी बचपन से ही इस बीमारी से जूझ रही है। वैसे बॉबी एक डबिंग ऑर्टिस्ट है, जो साउथ से लेकर हॉरर फिल्मों में अपनी आवाज देती हैं और यही वजह होती कि वह कभी-कभी अपने किरदार को सच में जीने लगती है। बॉबी के घर केशव अपनी पत्नी रीमा के साथ किराए पर रहने आता है और बॉबी केशव की ओर आकर्षित हो जाती है। यहां केशव के किरदार में आपको राजकुमार राव और रीमा के किरदार में अमायरा दस्तूर नजर आएंगे। बॉबी को केशव की हरकतों पर थोड़ा शक होता वह उसकी जासूसी करने लगती है, लेकिन इसी बीच एक मर्डर हो जाता है और फिर शुरू होता फिल्म में ट्विस्ट। 

ये भी पढ़ें:

 अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़

Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'

'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कादर खान-डेविड धवन से क्यों टूटा गोविंदा का रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन