नई दिल्ली: कान्स में सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय और कंगना रनौत की तस्वीरें अलग-अलग ड्रेस में सामने आईं और काफी सराही गईं। लेकिन अब कंगना की एक ऐसी ड्रेस चर्चा में है जिसे कंगना ने कांस की एक पार्टी में पहना था। इस दौरान कंगना का डिस्को लुक और उनका डांस तो चर्चा में रहा ही लेकिन पार्टी में पहनी गई उनकी ड्रेस की काफी चर्चा हो रही है।
Related Stories
कान्स में एक पार्टी के दौरान कंगना एक नाइट क्लब में फनी डांस करती नजर आ रही हैं। इस लुक के लिए कंगना ने halpern studio की पार्टी कलैक्शन की ड्रेस को चुना। खबरों के मुताबिक इस ड्रेस के लिए कंगना ने डेढ़ लाख से भी ज्यादा रुपये खर्च किए हैं। इस ड्रेस की कीमत 1,89,160 रुपये हैं।
देखिए कंगना का फनी डांस स्टेप...
halpern studio ने इस ड्रेस को इंस्टाग्राम के शोकेस पर भी लगाया है।