1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम नवमी के मौके पर कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो, बताया- कैसे दूर की अपनी सिगरेट की लत

राम नवमी के मौके पर कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो, बताया- कैसे दूर की अपनी सिगरेट की लत

 Published : Apr 02, 2020 11:45 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:45 pm IST

कंगना रनौत ने सफेद रंग के सलवार सूट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो राम के व्यक्तित्व के बारे में बता रही हैं।

 कंगना रनौत- India TV Hindi
 कंगना रनौत Image Source : INSTA/TEAM_KANGANA_RANAUT

बॉलीवुड की बहुचर्चित ऐक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक़ बयानों और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए चर्चित हैं। ऐक्ट्रेस कंगना ने आज रामनवमी के मौक़े पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फ़ैन्स के साथ एक विडियो शेयर किया। वीडियो में कंगना रामनवमी के मौक़े पर भगवान श्री राम को लेकर अपनी राय सामने रख रही हैं। इसके साथ ही कंगना अपनी जिंदगी से जुड़े एक क़िस्से के बारे में भी बात करती हुई नज़र आ रही हैं।

 टीम कंगना रनौत द्वारा शेयर किए गए विडियो में लिखा है - 'सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं। जय श्री राम। 'राम जी हमारी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक हैं' इस पर कंगना रनौट कुछ दिलचस्प जानकारियां शेयर कर रही हैं, इसे देखने से चूकना मत।'

कंगना रनौत वीडियो में श्रीराम के व्यक्तित्व के बारे में बता रही हैं। कंगना बता रही हैं कि वो राम या शिव की तरह नहीं हैं। कंगना ने बताया कि उन्होंने श्रीराम पर थोड़ी रिसर्च की है। राम ने मनुष्यों के लिए एक सिस्टम की शुरुआत की है। उनका जो सिस्टम है उसमें त्याग बहुत ऊपर आता है। राम ने बहुत त्याग किया है लाइफ में। कंगना ने बताया कि उन्हें पहली फिल्म की शूटिंग के समय सिगरेट की लत लग गई थी। कंगना ने बताया कि उन्हें लोगों ने कहा था कि सिगरेट की लत लग जाएगी ज्यादा मत पीना। कंगना ने कहा कि इतनी खराब चीज की किसी को आदत लगती है क्या। कंगना ने बताया कि लेकिन बाद में उन्हें सिगरेट की लत लग गई। उन्हें लगा कि वो चीज उन्हें कंट्रोल कर रही है। इसके बाद कंगना ने अपने गुरु से बात की और उन्होंने मुझे त्याग के बारे में बताया। कंगना ने बताया कि आप त्याग उसी चीज का करते हैं जो आपको बहुत प्रिय है। मैंने सिगरेट का त्याग किया, मैंने उन दोस्तों क छोड़ा जो थे तो दोस्त लेकिन ठीक नहीं थे। कंगना ने बताया कि उन्होंने रिलेशनशिप में भी वही चीज अपनाई। कंगना ने गांधी जी का उदाहरण भी दिया।

देखिए वीडियो-

 बता दें कि हाल ही में कंगना ने कोरोना वायरस के क़हर के चलते पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपयों का दान किया था। इस बात की जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। इस दान के अलावा कंगना रनौत रोज कमाने वाले मज़दूरों के लिए खाने का इंतजाम भी कर रही हैं।

अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो कंगना अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा कंगना 'धाकड़' में स्पाई के किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन