1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में करण जौहर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, लेकिन बच्चों ने उन्हें केक खाने से क्यों कर दिया मना?

लॉकडाउन में करण जौहर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, लेकिन बच्चों ने उन्हें केक खाने से क्यों कर दिया मना?

 Published : May 25, 2020 07:22 pm IST,  Updated : May 25, 2020 07:22 pm IST

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर 48 साल के हो गए, हर बार ग्रैंड पार्टी देने वाले करण जौहर ने इस बार घर पर ही मनाया अपना जन्मदिन।

लॉकडाउन में करण जौहर...- India TV Hindi
लॉकडाउन में करण जौहर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे Image Source : INSTAGRAM- KARAN JOHAR

मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर 25 मई को अपना 48 साल के हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। करण ने कई नए टैलेंट्स को बॉलीवुड में मौका दिया है और इस वजह से कई एक्टर्स उन्हें अपना गॉडफादर मानते हैं। करण बॉलीवुड में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। वो सबसे फ्रेंडली हैं और कई पार्टियों की शान होते हैं।  हर बार बड़ी और ग्रैंड पार्टी देने वाले करण जौहर इस बार लॉकडाउन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण जौहर ने इस बार अपना जन्मदिन मां और बच्चों यश और रूही के साथ सेलिब्रेट किया।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा है- लॉकडाउन बर्थडे सेलिब्रेशन। वीडियो में दिख रहा है कि यश और रूही से करण मोमबत्ती बुझाने को कहते हैं। इसके बाद जब करण उनसे पूछते हैं कि क्या वो केक खा लें? तो बच्चे उन्हें केक खाने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि वो मोटे हो जाएंगे। इसके बाद यश और रूही खुद ही केक खा लेते हैं। देखिए मजेदार और क्यूट वीडियो-

करण जौहर के बर्थडे पर अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और करीना कपूर सहित इन सेलेब्स ने किया विश

अनन्या पांडे और फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने उनके साथ थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

आलिया भट्ट ने करण जौहर को पिता, दोस्त और परिवार का दर्जा देते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

आयुष्मान खुराना ने करण जौहर संग फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन