1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर आईं नजर, प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

करीना कपूर खान टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर आईं नजर, प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

 Published : Jun 17, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 04:37 pm IST

 फैंस का दिल जीतते हुए अब करीना कपूर खान टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क में चमक रही हैं, जहां एक लोकप्रिय ज्वेलरी ब्रांड के लिए उनका विज्ञापन एक विशाल बिलबोर्ड पर प्रदर्शित किया जा रहा है। 

KAREENA KAPOOR KHAN- India TV Hindi
करीना कपूर खान टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर आईं नजर Image Source : INSTAGRAM/ KAREENA KAPOOR KHAN

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान को परिचय की जरूरत नहीं है। करीना ने पिछले कुछ सालों में खुद को देश की सुपरस्टार के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। फैंस का दिल जीतते हुए अब करीना कपूर खान टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क में चमक रही हैं, जहां एक लोकप्रिय ज्वेलरी ब्रांड के लिए उनका विज्ञापन एक विशाल बिलबोर्ड पर प्रदर्शित किया जा रहा है। उसी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, "बिलबोर्ड हीरे और सोने की तरह चमक रहा है। 

अक्षय कुमार ने कश्मीर जाकर BSF के जवानों संग बिताया वक्त, किया फौजियों संग भांगड़ा

करीना की पोस्ट पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, और नेटिजन्स बहुत ही पसंद कर रहे है जिसमें दुनिया भर के उनके लाखों प्रशंसकों ने टिप्पणी की है कि वे उन्हें NYC टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर कितना पसंद आया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी करीना कपूर के पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा ने भी प्यार भरा रिएक्शन करीना के पोस्ट पर दिया है। 

PICS | फिल्म 'शेरनी' के प्रमोशन के दौरान कैमरे में कैद की गईं विद्या बालन

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान, आमिर खान के साथ बहुप्रतीक्षित अद्वैत चंदन निर्देशित फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। उनके पास करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन