1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद करीना कपूर खान ने पहली बार शेयर की बेटे तैमूर अली खान की फोटो

इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद करीना कपूर खान ने पहली बार शेयर की बेटे तैमूर अली खान की फोटो

 Published : Mar 07, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 12:44 pm IST

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

kareena kapoor khan post taimur ali khan pic- India TV Hindi
करीना कपूर ने शेयर की तैमूर अली खान की फोटो

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को हैलो कहा, जबकि डीपी में बचपन की तस्वीर लगाई है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उनका स्वागत भी किया। अब करीना ने अपने नन्हें नवाब तैमूर अली खान के साथ फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

करीना कपूर ने तैमूर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बेटे को गोद में लिया है और उनकी सिर्फ आंखें ही नज़र आ रही हैं। करीना ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ एक ही, जिसे मैंने मेरा फ्रेम चुराने के लिए अनुमति दी है।'

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली तस्वीर, एक दिन में हुए लाखों फॉलोअर्स

बता दें कि तैमूर अली खान उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिनकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती हैं। हाल ही में तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो टपोरी भाषा में फोटोग्राफर्स को 'ऐ.. भाई लोग' कहते दिखाई दे रहे हैं। तैमूर का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नज़र आएंगी, जो 13 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है। इसमें राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, पंकज त्रिपाठी और मनु ऋषि सहित कई कलाकार नज़र आएंगे। 

Watch: तैमूर अली खान बने क्यूट शेफ, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

इसके अलावा करीना 'तख्त' फिल्म में भी दिखाई देंगी, जिसमें रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल जैसे सितारें अहम भूमिका में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन