1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने शेयर किया 'कोकी पूछेगा' का चौथा एपिसोड, फिटनेस कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से की बातचीत

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया 'कोकी पूछेगा' का चौथा एपिसोड, फिटनेस कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से की बातचीत

 Published : Apr 28, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 08:42 pm IST

अभिनेता कार्तिक आर्यन के यूट्यूब चैट शो 'कोकी पूछेगा' को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल हो रही है।

कार्तिक आर्यन, कोकी पूछेगा- India TV Hindi
'कोकी पूछेगा' का चौथा एपिसोड रिलीज Image Source : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन के यूट्यूब चैट शो 'कोकी पूछेगा' का चौथा एपिसोड रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में कार्तिक ने फिटनेस कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत की। कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था तो वहीं तीसरे एपिसोड में, कार्तिक मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे और अब वे प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

ल्यूक के वीडियोज लाखों लोगों के लिए और फिटनेस की प्रेरणा देते हैं। जैसा कि इस लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों तक ही सीमित हैं, और जिम नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में ल्यूक बता रहे हैं कि घर पर रहकर भी आप अपनी फिटनेस कैसे बरकार रख सकते हैं। कार्तिक आर्यन अपने हिट-शो कोकी पूछेगा के नए एपिसोड में, ल्यूक के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 कार्तिक ने ल्यूक के साथ लॉकडाउन के दौरान कैसे फिटनेस बनाए रखना है और क्या पौष्टिक आहार लेना चाहिए इस पर मजेदार बातचीत की है, इस दिलचस्प बातचीत को देखने के लिए आप को कोकी पूछेगा का यह चौथा एपिसोड देखना होगा ।

कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त हैं।, वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन