1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने बर्थडे पर नई फिल्म 'धमाका' का किया एलान, फर्स्ट लुक पोस्टर में बड़े-बड़े बालों में आए नजर

कार्तिक आर्यन ने बर्थडे पर नई फिल्म 'धमाका' का किया एलान, फर्स्ट लुक पोस्टर में बड़े-बड़े बालों में आए नजर

 Published : Nov 22, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 12:07 am IST

अपने बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए और फैंस को सरप्राइज करने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए और फैंस को सरप्राइज करने के लिए कार्तिक ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। कार्तिक ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके खुद दी। 

Birthday Special: कार्तिक आर्यन ने एक्टर बनने के लिए किया था ये काम, ऐसे शुरु हुआ फिल्मों का सफर

एक्टर ने कैप्शन अपनी नई फिल्म का एलान लुक के साथ किया। इस फिल्म के पोस्टर में कार्तिक बड़े बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'आज मेरा बर्थडे है..धमाका होना चाहिए।' 

इस फिल्म को राम माधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि रोनी स्क्रूवाला, अमित माधवानी और राम माधवानी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में कार्तिक आर्यन गंभीर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आप देखेंगे कि कार्तिक सामने खड़े हुए हैं और ब्रिज पर आग लगी हुई है। जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता इस फिल्म को साल 2021 में फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में है। 

आपको बता दें, कार्यिक आर्यन की झोली में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 'धमाका' फिल्म के अलावा कार्तिक 'दोस्ताना 2', 'भूल भूलैया 2' और 'लुका छिपी 2' में भी नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन