1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, शेयर किया पहला वीडियो

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, शेयर किया पहला वीडियो

 Published : Sep 17, 2019 09:27 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 09:27 pm IST

आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस की तरह कार्तिक आर्यन ने भी अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने अपनी पहली वीडियो शेयर की है।

kartik aaryan- India TV Hindi
kartik aaryan Image Source : INSTAGRAM

इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी लाइफ के बारे में फैन्स को बताने के लिए यूट्यब चैनल लॉन्च कर रहे हैं। आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी के बाद अब कार्तिक आर्यन ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। कार्तिक ने यूट्यूब चैनल पर अपनी पहली वीडियो बुढापेस्ट टूर की शेयर की है।

वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- कार्तिक आर्यन टूर एंड ट्रैवल्स। चालू हो गया है यूट्यूब पर बुढापेस्ट। कार्तिक ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। 

उन्होंने बिहाइंड द सीन्स की वीडियो शेयर करते हुए लिखा था-  मेरी जिंदगी का हर पल फैन्स के लिए है। तो मैं आप सभी का अपनी पर्सनल लाइफ में स्वागत करता हूं। जहां हंसी, खुशी प्यार सब कुछ है। यह है मेरे यूट्यूब चैनल की झलक।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक 'भूल भूलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

सारा अली खान को नीता अंबानी और आमिर खान ने दी थी ग्रेजुएशन की डिग्री, पुरानी वीडियो हुई वायरल

'रामायण' मूवी में क्या प्रभास निभाएंगे रावण का किरदार, ऋतिक रोशन संग पहली बार आएंगे नज़र?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन