मुंबई: इंटरनेशनल पॉप सिंगर कैटी पेरी ने भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है। कैटी ने सितारों से सजी एक पार्टी से करण जौहर के साथ वाली अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। यह पार्टी कैटी की शान में रखी गई थी।
Related Stories
कैटी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद।"
ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड के कई सितारे इस पार्टी में शामिल हुए थे।
Bigg Boss 13: अरहान खान के बेघर होने से फैंस हैरान, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WhyArhaanKhan
कैटी मुंबई में वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में अपने कॉन्सर्ट के लिए आई थीं, जहां ग्रैमी अवॉर्ड विजेता स्टार दुआ लीपा ने भी अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया।