Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #LaxmmiBomb: 'असली लक्ष्मी' के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी

#LaxmmiBomb: 'असली लक्ष्मी' के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो, कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नज़र आ रहे हैं।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Oct 19, 2020 06:40 am IST, Updated : Oct 19, 2020 07:29 am IST
akshay kumar and kiara advani on the kapil sharma show sets- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कियारा आडवाणी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और अक्षय कुमार 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' अगले महीने डिजिटल प्लटेफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मूवी को वो प्रमोट करने के लिए वो कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। खास बात ये है कि उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के अलावा 'असली लक्ष्मी' भी मौजूद रहीं। 

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो, कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तीन हमेशा भीड़ नहीं होते हैं। टीम लक्ष्मी बॉम्ब असली लक्ष्मी के साथ द कपिल शर्मा शो के सेट पर।" 

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया

कौन हैं लक्ष्मी?

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हैं। वो किन्नरों के अधिकारों के लिए काम करती हैं। उन्होंने बचपन में ही डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने भरतनाट्यम में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वो 'सच का सामना' और 'दस का दम' जैसे कई टीवी शोज में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। साल 2016 में उन्हें किन्नर अखाड़े का पहला महामंडलेश्वर बनाया गया। 

बता दें कि अक्षय कुमार पहली बार स्क्रीन पर किन्नर के अवतार में दिखाई देंगे। माथे पर बड़ी बिंदी और साड़ी पहने अक्षय के लुक ने पहले ही फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' के ट्रेलर भी दर्शकों को खूब पसंद आया है। 

#BoycottLaxmmiBomb: ट्विटर पर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब' को बायकॉट करने की उठी मांग

'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना हुआ रिलीज

इस फिल्म का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने को इस साल का बेस्ट पार्टी एंथम कहा जा रहा है। इसे अक्षय और कियारा पर फिल्माया गया है। जबरदस्त डांस मूव्स के साथ खूबसूरत लोकेशंस आपका दिल जीत लेंगे। 

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनका जबरदस्त लुक दिखाई दिया।  

इस मूवी का रीमेक है लक्ष्मी बॉम्ब

फैंस को पसंद आया अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर, 24 घंटे में मिले 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज​

इस फिल्म की निर्माता शबीना खान हैं। यह मूवी तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।

इन फिल्मों में भी नज़र आएंगे अक्षय 

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा रक्षाबंधन, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडे जैसी मूवीज में भी दिखाई देंगे। उनकी फिल्म सूर्यवंशी के भी इसी साल के आखिरी में रिलीज होने की संभावना है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस मूवी में कैटरीना कैफ भी हैं। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement