1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी के फोटोशूट को लेकर डब्बू रतनानी पर लगा चोरी का आरोप

कियारा आडवाणी के फोटोशूट को लेकर डब्बू रतनानी पर लगा चोरी का आरोप

 Written By: IANS
 Published : Feb 23, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 06:03 pm IST

डब्बू के इस वार्षिक कैलेंडर के 25वें संस्करण में शामिल कलाकारों में ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, कृति सैनन, विद्या बालन, विक्की कौशल और अनन्या पांडे भी हैं।

kiara advani daboo ratnani photoshoot- India TV Hindi
कियारा आडवाणी के फोटोशूट पर लगा चोरी का आरोप

मुंबई: साल 2020 के डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में डेब्यू किया, लेकिन कियारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ खास रास नहीं आई। इस तस्वीर में टॉपलेस कियारा खुद को एक पत्ते से ढकते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं को कियारा की यह तस्वीर अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर मैरी बर्श के फोटोशूट से मेल खाती नजर आई।

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "डब्बू कॉपी कैट हैं। उन्होंने मैरी बर्श से फोटोग्राफी के कॉन्सेप्ट को चुराया है।"

डब्बू रत्नानी कैलेंडर में कियारा का लुक देखकर ट्विटर यूजर्स इमैजिन कर रहे कबीर सिंह का रिएक्शन

एक ने लिखा, "डब्बू रतनानी चोर है।"

इतना ही लोगों ने बर्श के फोटोशूट और कियारा की तस्वीर का कोलाज बनाते हुए उन्हें एक समान भी दिखाया।

 

मैगजीन कवर के लिए कियारा आडवाणी ने कराया फोटोशूट, वेडिंग आउटफिट्स में दिखीं बेहद खूबसूरत

इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही कोलाज के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए खुद बर्श ने लिखा, "मैं बस इसे अब यहीं छोड़ रही हूं।"

डब्बू के इस वार्षिक कैलेंडर के 25वें संस्करण में शामिल कलाकारों में ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर, कृति सैनन, विद्या बालन, विक्की कौशल और अनन्या पांडे भी हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन