1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मैगजीन कवर के लिए कियारा आडवाणी ने कराया फोटोशूट, वेडिंग आउटफिट्स में दिखीं बेहद खूबसूरत

मैगजीन कवर के लिए कियारा आडवाणी ने कराया फोटोशूट, वेडिंग आउटफिट्स में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 12:37 pm IST

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह हर एक तस्वीरें में स्टाइलिश और स्टनिंग नजर आ रही हैं। 

Kiara Advani- India TV Hindi
Kiara Advani

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी साउथ से लेकर बॉलवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। कियारा एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक मैगजीन कवर के लिए ब्राइडल फोटोशूट कराया। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह हर एक तस्वीरें में स्टाइलिश और स्टनिंग नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राइड्स टूडे के मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया है। 

कियारा के इस लुक की बात करें  उन्होंने ऑफ व्हाइट ब्लू कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चुनरी को बालों में पिन किया। इस लुक के साथ कियारा ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ चोकर नेकलेस पहना। जिसमें वह बेहद खूबूसरत नजर आईं। 

वहीं कियारा के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंवे गोल्डन व्हाइट कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ एक्ट्रेस से पुल स्लीव्स व्हाइट कलर का ब्लाउज कैरी किया।

कियारा ने तीसरे लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत गोल्डन-पर्पल कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ एक्ट्रेस से हैवी ईयररिंग्स के साथ गोल्डन चूड़ियां पहनीं।

कियारा ने इस लुक के लिए खूबसूरत गोल्डन कलर की ड्रेस कैरी की। जिसके साथ उन्होंने चोकर के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और कंगन पहना। 

LFW 2020: लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन जाह्नवी कपूर ने विक्की कौशल के साथ बिखेरे जलवे

कियारा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और ड्रेस से मैच खाता हुआ गोल्डन गिल्टर आईशाइडो किया। इस लुक में कियारा स्टनिंग नजर आईं। 

व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं सोनम कपूर, तस्वीरों से नज़र हटाना मुश्किल

कियारा के वर्कफ्रंट की करें तो वह अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ 'गुड न्यूज' में नजर आ चुकी हैं। अब वह अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आने वाली हैं। य़े फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज़ होगी।  

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल