1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानें, कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

जानें, कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:49 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:49 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से मुंबई आने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकारों ने जब फ्लाइट पकड़ी होगी तो उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि यहां से उनके रिश्ते बदल जाने वाले हैं।

Kapil Sharma with team
Kapil Sharma with team

जब कपिल ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश
पहले तो कपिल ने अपने और सुनील ग्रोवर के बीच किसी भी झगड़े खबर से इनकार किया लेकिन बाद में उन्हें मामले की गंभीरता समझ में आई। सुनील और चंदन प्रभाकर के साथ अपने झगड़े की खबर के 3 दिन बाद कपिल ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सुनील के साथ हुए अपने झगड़े की बात को अपना पारिवारिक मामला बताया। हालांकि, जब कपिल को बात हाथ से निकलती दिखाई दी तो उन्होंने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी।

​पढ़ें: सुनील ग्रोवर के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया कपिल शर्मा का बायकॉट?

सुनील ने कपिल को दिया करारा जवाब
कपिल की माफी का जवाब देते हुए सुनील ने ट्विटर पर लिखा कि आपने (कपिल) मुझे बहुत ज्यादा हर्ट किया है और आपके साथ काम करने के दौरान सीखने का अनुभव मिला। लेकिन आपको एक सलाह है कि जानवरों के अलावा इंसानों की भी इज्जत करें। सुनील ने लिखा था कि सभी लोग आपकी तरह टैलेंटेड और सक्सेसफुल नहीं हैं, लेकिन यदि सभी आपके जैसे हो जाएंगे तो आपकी कीमत कौन समझेगा। सुनील ने लिखा कि आपके पास किसी को भी शो से बाहर निकालने का पावर है और आप अपनी फील्ड में बेस्ट भी हैं लेकिन भगवान बनने की कोशिश न करें।

​आगे पढ़ें, किस-किसने छोड़ दिया कपिल शर्मा का साथ...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन