1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानें, कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

जानें, कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:49 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:49 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से मुंबई आने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकारों ने जब फ्लाइट पकड़ी होगी तो उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि यहां से उनके रिश्ते बदल जाने वाले हैं।

kiku sharda
kiku sharda

...और टीम का टूटना जारी रहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर के बाद चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी कपिल शर्मा का शो छोड़कर चले गए हैं। कपिल ने इन लोगों के जाने के बाद सुनील पॉल, राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी के साथ एक एपिसोड शूट किया। सुनील ग्रोवर और अन्य साथियों के साथ सुलह की तमाम कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन बात बनती नजर नहीं आ रही है।

पढ़ें: कपिल शर्मा को एक और झटका, अब कीकू शारदा ने भी मिलाया सुनील ग्रोवर से हाथ

'बंपर' कीकू शारदा ने भी छोड़ दिया कपिल का साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा के बाद अब शो की मशहूर नर्स 'बंपर' ने भी अब कपिल का साथ छोड़ दिया है। 'बंपर' का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा ने अब सुनील ग्रोवर से हाथ मिला लिया है और दोनों मिलकर एक नया शो लेकर आने वाले हैं। हालांकि यह कोई टीवी शो नहीं है बल्कि पहली अप्रैल को कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर दिल्ली में लाइव शो करने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन