1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में हंसते दिखें आमिर, करीना, अनिल और रानी, हुए ट्रोल

कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में हंसते दिखें आमिर, करीना, अनिल और रानी, हुए ट्रोल

 Published : Oct 03, 2018 08:58 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 08:58 pm IST

 कपूर खानदान के लिए सोमवार का दिन काफी भारी रहा। राज कपूर की वाइफ कृष्णा राज कपूर सोमवार की सुबह हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor

नई दिल्ली: कपूर खानदान के लिए सोमवार का दिन काफी भारी रहा। राज कपूर की वाइफ कृष्णा राज कपूर सोमवार की सुबह हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। कार्डियक अरेस्ट की वजह से राज कपूर की पत्नी कृष्णा का निधन हुआ था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे इस मौके पर पहुंचे थे। रानी मुखर्जी, आमिर खान, अनिल कपूर, करण जौहर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे कृष्णा राज कपूर के चेंबूर वाले बंगले पहुंचे। इस मौके पर सेलिब्रिटीज के कई वीडियोज सामने आए हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि वीडियो में आमिर खान, रानी मुखर्जी, करण जौहर और अनिल कपूर कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में हंसते हुए दिखाई दिए।

ट्रोल्स ने करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर और आमिर खान को निशाने पर ले लिया। कहने लगे- वो प्रेयर मीट में आए हैं तो हंस क्यों रहे हैं? वो फ्यूनरल पर पहुंचे थे या पार्टी में? लोगों ने रानी और करण पर पर्सनल कमेंट भी किए।

Kareena Kapoor
Image Source : INSTAGRAMKareena Kapoor

Kareena Kapoor
Image Source : INSTAGRAMKareena Kapoor

कृष्णा राज कपूर के निधन पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे लेकिन ऋषि कपूर उनकी पत्नी और बेटे मौजूद नहीं थे। ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए लंदन में हैं।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन