1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर का ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज आपको कर देगा दीवाना, देखें तस्वीरें

करीना कपूर का ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज आपको कर देगा दीवाना, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2018 10:26 am IST,  Updated : Oct 04, 2018 11:44 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान(kareena kapoor) सोशल मीडिया पर वेरीफाइड रूप से नहीं है लेकिन उनकी टीम की वजह से हमें करीना कपूर खान की अच्छी और लेटेस्ट फोटो मिल जाती है।

kareena kapoor - India TV Hindi
kareena kapoor 

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान(kareena kapoor) सोशल मीडिया पर वेरीफाइड रूप से नहीं है लेकिन उनकी टीम की वजह से हमें करीना कपूर खान की अच्छी और लेटेस्ट फोटो मिल जाती है। हाल ही में करीना के मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैकटर ने फोटो शेयर किया जिसमें करीना बहुत ही ज्यादा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने करीना की बहुत सारी फोटो कैप्शन में 'करीना' लिखकर डाला। वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर के मैनेजर पूनम डामनिया ने करीना कपूर की कई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को 'नेचुरल ब्यूटी' कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया।

करीना और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म गूड न्यूज में साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'बेवफा' और 'ऐतराज' में भी आ चुके हैं।

फिल्म गुडन्यूज में अक्षय करीना के पति का रोल निभाएंगे। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना की यह दूसरी मूवी है। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनेगी।

करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे दिखाई देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल