1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति ने हंगरी में 'राब्ता' की शूटिंग पूरी की

कृति ने हंगरी में 'राब्ता' की शूटिंग पूरी की

 Published : Jun 12, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 05:14 pm IST

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पूरी कर ली है। कृति ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बुडापेस्ट की याद सताएगी।

film raabta- India TV Hindi
film raabta

बुडापेस्ट: अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पूरी कर ली है। कृति ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बुडापेस्ट की याद सताएगी।

उन्होंने लिखा, "अलविदा बुडापेस्ट! तुम पिछले ढाई महीनों तक एक प्यारा घर बने रहे। तुम्हारी याद आएगी। सेंटीवाली फीलिंग। राब्ता।"

इससे पहने कृति ने 'दिलवाले' में काम किया था। फिल्म दिलवाले पिछले साल रिलीज़ हुई थी। फिल्म 'दिलवाले' में बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी की काफी समय बाद वापसी हुई थी। फिल्म में कृति के साथ शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें-

हालांकि दिलवाले बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई थी। फिल्म में बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी भी कुछ खास नहीं कर पाई और पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई।

दिनेश विजान निर्देशित 'राब्ता' में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं, जो जल्द ही आगामी बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में नजर आएंगे।

नीरज पांडे निर्देशित एवं फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित 'एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' दो सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म 'राब्ता' अगली साल 10 फरवरी में रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन