1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति खरबंदा ने 30 बच्चियों की पढ़ाई का खर्चा उठाकर मनाया जन्मदिन

कृति खरबंदा ने 30 बच्चियों की पढ़ाई का खर्चा उठाकर मनाया जन्मदिन

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 12:57 am IST

कृति खरबंदा ने 30 बच्चियों की पढ़ाई का खर्चा उठाकर अपनाकर जन्मदिन मनाया।

Kriti Kharbanda and Pulkit - India TV Hindi
Kriti Kharbanda and Pulkit  Image Source : SOCIAL MEDIA

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बुधवार को एक बेहद ही खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने 30 बच्चियों के पढ़ाई का खर्चा उठाकर उन्हें एक शानदार तोहफा दिया। बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर कृति ने इन्हें शिक्षित किए जाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली।

अभिनेत्री ने अपने इस पहल पर कहा, "हमारी दुनिया एक वैश्विक स्वास्थ्य आपदा का सामना कर रही है। बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बेहद तनावग्रस्त रहे हैं। मेरे ख्याल से ये उन जरूरतमंद लोगों में थोड़ी-बहुत खुशियां फैलाने का मेरा एक छोटा सा प्रयास है। दुर्भाग्य से मौजूदा महामारी के चलते मैं उन बच्चियों से निजी तौर पर मुलाकात नहीं कर पाई, लेकिन उनसे जल्द ही वर्चुअल तरीके से मिलने और कुछ अच्छा वक्त बिताने की उम्मीद है।"

मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की बचपन की स्कूल जाते हुए तस्वीर, पहचानिए आखिर कौन हैं ये?

अभिनय की बात करें, तो कृति आने वाले समय में बीजॉय नांबियार की फिल्म 'तैश' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्म दोनों प्रारूपों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में पुलकित सम्राट, जिमी सभ्र, हषवर्धन राणे और संजीदा शेख जैसे दूसरे कलाकार भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन