1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत संग मॉरिशस रवाना हुईं कृति

सुशांत संग मॉरिशस रवाना हुईं कृति

 Published : Jul 28, 2016 02:29 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 02:29 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' के आखिरी भाग की शूटिंग के लिए मोरिशस रवाना हो चुके हैं। बुधवार 27 जुलाई को कृति ने अपना 26वां दिन मनाया था।

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' के आखिरी भाग की शूटिंग के लिए मोरिशस रवाना हो चुके हैं। बुधवार 27 जुलाई को कृति ने अपना 26वां दिन मनाया था। उन्होंने मॉरिशस रवाना होने से पहले यहां हवाईअड्डे के विश्रामालय में सुशांत संग तस्वीर भी क्लिक की थी। कृति ने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। ये दोनों ही फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:-

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कैप्सन लिखा था, "फिल्म 'राब्ता' के आखिरी शेड्यूल की तैयारियां पूरी! मॉरिशस जाने के लिए विमान का इंतजार करते हमारा उत्साह देख ही रहे होंगे.. सुशांत सिंह राजपूत। आखिरी शेड्यूल की शूटिंग देश से बाहर होगी।"

kriti
kriti

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति और सुशांत के अफेयर्स की खबरें भी मीडिया में आने लगी हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि कृति अपना 26वां जन्मदिन सुशांत के साथ मनाने के लिए के मॉरिशय गई हैं। इसके साथ वह फिल्म के अंतिम भाग की शूटिंग भी करेंगे।

दिनेश विजान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसके निर्माता दिनेश, भूषण कुमार और होमी अदजानिया हैं। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के मुताबिक इसकी शूटिंग अभी मॉरिशस के अलावा हंगरी के बुडापेस्ट में भी की जाएगी। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन