1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 5: सलमान खान की फिल्म 'भारत' आज रिलीज से लेकर 'छपाक' की शूटिंग खत्म तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News June 5: सलमान खान की फिल्म 'भारत' आज रिलीज से लेकर 'छपाक' की शूटिंग खत्म तक की सारी खबरें

 Published : Jun 05, 2019 07:37 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 07:39 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें....

Latest Bollywood News June 5- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 5 Image Source : INSTAGRAM

Latest Bollywood News June 5: आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। फैन्स को सलमान खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म हो गई है। जिसकील जानकारी दीपिका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। कार्तिक आर्यन की छोटी फैन ने उन्हें एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। जिसकी वीडियो कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा आज बॉलीवुड में कई अपडेट्स हैं।

सलमान खान की फिल्म 'भारत' आज होगी रिलीज

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत आज रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आने वाले हैं। वह 18 साल के जवान से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म का ट्रेलर:

काजोल ने ससुर वीरू देवगन की याद में शेयर किया पोस्ट, कहा- उन्होंने खूबसूरत जीवन जिया

हाल ही में अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो हुआ है। एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में था। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सनी देओल, संजय दत्त, अनिल कपूर सभी पहुंचे थे। काजोल ने अपने ससुर वीरू देवगन की याद में एक पोस्ट शेयर किया है।

काजोल ने वीरू देवगन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- अच्छे दिनों में, इस दिन उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था लेकिन इसे साबित करने में पूरी जिंदगी लग गई। बहुत से लोग व्यक्ति के जीवन पर शोक मनाते हैं, लेकिन उन्होंने एक खूबसूरत जीवन जिया। RIP and Love.

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की फोटो

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरूआत में शुरू हो गई थी। छपाक 2020 जनवरी में रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने की जानकारी दीपिका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।

दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे करियर की खास फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। आप सभी से मूवी पर मिलते हैं। फिल्म 1 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। दीपिका अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

कार्तिक आर्यन को क्यूट फैन ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। 2011 में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से वह सभी के दिल में राज कर हर रहे हैं। हर उम्र का इंसान उनका फैन है। हाल ही में उनकी एक छोटी क्यूट सी फैन ने कार्तिक को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। जिसकी वीडियो कार्तिक ने खुद शेयर की है।

कार्तिक आर्यन और उनकी फैन की वायरल हो रही वीडियो में एक छोटी सी बच्ची उन्हें लाल गुलाब देती है। जिसके बाद पहले तो कार्तिक बहुत शर्माते हैं मगर उसके बाद गुलाब लेकर बच्ची को थैंक्स बोलते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन