1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए बॉलीवुड अदाकाराओं को देखकर हैरान हैं लिसा हेडन

तो इसलिए बॉलीवुड अदाकाराओं को देखकर हैरान हैं लिसा हेडन

 Published : Sep 04, 2018 08:25 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 08:25 am IST

लिसा हेडन अब तक के अपने फिल्मी करियर में की बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के बीच एक खास जगह बना चुकी हैं। लिसा को 'आयशा', 'क्वीन' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करती हुई नजर आ चुकी हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर लिसा बॉलीवुड की नायिकाओं को देखकर हैरान हैं।

Lisa Haydon- India TV Hindi
Lisa Haydon

मुंबई: बॉलीवुड लिसा हेडन अब तक के अपने फिल्मी करियर में की बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के बीच एक खास जगह बना चुकी हैं। लिसा को 'आयशा', 'क्वीन' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करती हुई नजर आ चुकी हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर लिसा बॉलीवुड की नायिकाओं को देखकर हैरान हैं कि वह हर तरह की कहानियों और किरदारों के लिए तैयार रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बॉलीवुड की नायिका के रूप में होना मुश्किल लगता है? इस पर लिसा ने कहा, "मैं बॉलीवुड की नायिकाओं को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं हूं क्योंकि इन दिनों ऐसी कई फिल्में और भूमिकाएं आ रही हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने अब तक जितनी फिल्में की हैं, उनसे खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में अधिक से अधिक फिल्में मिलेगी।" गौरतलब है कि लिसा ने वर्ष 2010 में आई फिल्म 'आयशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सहायक भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह 'हाउसफुल 3' का भी हिस्सा बन चुकी हैं।

गौरतलब है कि अपने अब तक के करियर को लेकर लिसा का कहना है कि उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है, उससे बहुत खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन