1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव आजकल 2' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: कार्तिक और सारा की फिल्म पहले दिन दिखाएगी क्या करिश्मा, कैसी रहेगी कमाई

'लव आजकल 2' बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: कार्तिक और सारा की फिल्म पहले दिन दिखाएगी क्या करिश्मा, कैसी रहेगी कमाई

 Published : Feb 13, 2020 02:06 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 03:47 pm IST

'लव आज कल 2' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है, जिसमें सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी नज़र आएंगे।

love aaj kal box prediction day 1- India TV Hindi
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल 2' 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही है। सारा और कार्तिक पहली बार स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को भले ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन ये दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है, इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव आज कल' पहले दिन 10 से 15 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

5 वजह... आखिर क्यों देखनी चाहिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल'

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'लव आज कल' साल 2009 में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई थी। 

'लव आज कल' में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी नज़र आएंगे। फिल्म के गानें हिट हो चुके हैं। खास बात ये है कि इस मूवी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया जा रहा है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसका क्रेज बढ़ गया है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन