1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेप के आरोपों के बीच मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने रचाई शादी, अग्रिम जमानत पर हैं बाहर

रेप के आरोपों के बीच मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने रचाई शादी, अग्रिम जमानत पर हैं बाहर

 Published : Jul 10, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 07:01 pm IST

मिथुन च्रकबर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती ने आखिरकार मदालसा से शादी कर ली।

मिमोह चक्रवर्ती- India TV Hindi
मिमोह चक्रवर्ती

नई दिल्ली: मिथुन च्रकबर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती ने आखिरकार मदालसा से शादी कर ली। दोनों की शादी 7 जुलाई को होने वाली थी लेकिन रेप के आरोपों के चलते शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई थी। मिमोह को अग्रिम जमानत तो मिल गई थी लेकिन शादी होगी या नहीं इस पर संशय था।

लेकिन अब मिमोह और मदालसा की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिससे पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि ऊटी के होटल में दोनों ने शादी की है, दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। मिमोह ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा की है और लिखा है- मिस्टर एंड मिसेज चक्रवर्ती।

बता दें, पिछले दिनों मिथउन के बेटे मिमोह और उनकी पत्नी योगिता बाली पर एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने रेप, धोखा और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगाया था। शिकायत में ये भी लिखा था कि योगिता बाली ने पीड़िता को उनके बेटे से दूर रहने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद शनिवार को दोनों को जमानत दे दी गई। शादी भी कैंसिल हो गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने 7 जुलाई को ही रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज कर ली थी और एक छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया था।

तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन