1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू ने पिता कृष्णा के जन्मदिन पर शेयर किया फिल्म 'सरकारु वारी पाता' से पहला लुक

महेश बाबू ने पिता कृष्णा के जन्मदिन पर शेयर किया फिल्म 'सरकारु वारी पाता' से पहला लुक

 Published : May 31, 2020 01:12 pm IST,  Updated : May 31, 2020 01:12 pm IST

महेश बाबी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सरकारु वारी पाता' से पहला लुक शएयर किया है।

mahesh babu- India TV Hindi
महेश बाबू Image Source : TWITTER/MAHESH BABU

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के नए प्रोजेक्ट का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। वह आखिरी बार फिल्म सरिलरु नीकेवरु में नजर आए थे। महेश बाबू ने अपने पिता सुपरस्टार कृष्णा के जन्मदिन पर फैन्स को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट करके सरप्राइज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक भी शेयर किया है। महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाता'  को पारासुरम डायरेक्ट कर रहे हैं।

महेश बाबू ने पहला लुक शेयर करते हुए लिखा- ये रहा 'सरकारु वारी पाता'। एक और हैट्रिक के लिए ब्लॉकबस्टर शुरूआत।

  

डायरेक्टर पारासुरम ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मेरा सुपरस्टार महेश  बाबू को डायरेक्ट करने का लंबा समय पूरा हुआ। बहुत खुश हूं और बेसब्री से सेट पर जाने का इंतजार कर रहा हूं। यह तो सपने का सच होना है।

"

लॉकडाउन के खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। जैसी ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ फैन्स महेश बाबू का पहला लुक देखकर खुश हो गए। पोस्ट में वह लंबे बाल, ईयररिंग पहने हुए और गर्दन पर एक रुपये के सिक्के का टैटू सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

महेश बाबू ने पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं जो कुछ भी हूं और बनने की कोशिश कर रहा हूं ... मैं इसका श्रेय आपको देता हूं !! जन्मदिन मुबारक हो, नाना। मेरे सदाबहार सुपरस्टार।

एक्ट्रेस और महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने ससुर कृष्णा के लिए सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया। साथ ही उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- एक सुपरस्टार, एक आइकन, एक लेजेंड जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है..... वह ये सब बाकी लोगों के लिए हैं मगर मेरे लिए मेरे ससुर हैं जो दयालु और प्यार करने वाले हैं।  जो मुझे और मेरे परिवार को प्यार करते हैं ...जब भी मुझे सलाह की जरुरत होती है तो वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं और एक कंधा है जिसपर मैं सिर रख सकती हूं। वह मेरे लिए हमेशा होते हैं और मैं हमेशा वहां रहने के लिए उनकी बहुत आभारी हूं।  उन्होंने मेरे पिता की जगह इतनी खूबसूरती से बदल ली और मुझे उनके परिवार और उनकी दुनिया में घर पर बना दिया ...उनके जैसे बहुत कम हैं। " 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन