1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: साउथ स्टार महेश बाबू ने जंग में देश की सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों को कहा शुक्रिया

कोरोना वायरस: साउथ स्टार महेश बाबू ने जंग में देश की सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों को कहा शुक्रिया

 Published : Apr 09, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 05:01 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

Mahesh Babu- India TV Hindi
महेश बाबू ने तेलंगाना पुलिस को कहा शुक्रिया Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: देश में कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर दिन-रात काम कर रहे तेलंगाना पुलिस बल की तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने सराहना की। बता दें कि देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। इसे रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, लेकिन डॉक्टर, पुलिस, मीडिया कर्मी और सफाई कर्मियों के अलावा कई लोग देश की सेवा में जुटे हैं। 

महेश बाबू ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, "मैं कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही तेलांगना पुलिस का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उनकी अथक मेहनत असाधारण है। सबसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमारे जीवन और हमारे परिवारों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत-बहुत आभार !!"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे देश और यहां के लोगों के प्रति आपके निस्वार्थ समर्पण को सलाम।"

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए महेश बाबू ने पहले 1 करोड़ और बाद में 25 लाख रुपये का योगदान दिया था। वो सोशल मीडिया पर भी लोगों से घरों में रहने की अपील करते रहते हैं। 

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन