1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी और मां को धमकी देने वाले ट्रोल पर भड़कीं माही विज, ट्वीट कर कहा- खुशियां छीन लूंगी

बेटी और मां को धमकी देने वाले ट्रोल पर भड़कीं माही विज, ट्वीट कर कहा- खुशियां छीन लूंगी

 Published : Mar 12, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 04:15 pm IST

माही विज और उनके पति जय भानुशाली को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।

बेटी और मां को धमकी...- India TV Hindi
बेटी और मां को धमकी देने वाले ट्रोल पर भड़कीं माही विज

मुंबई: माही विज और जय भानुशाली हाल ही में रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' पर अपने विचार रखने के लिए ट्रोल हुए थे। जब माही के पति जय इस शो पर पहुंचे तो उनके और पारस के बीच मामूली सी झड़प भी हुई। इसके बाद माही और जय को सोशल मीडिया पर  ट्रोल होने लगे। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने उनकी बेटी तारा पर भी निशाना साधा यहां तक की मां के रेप की धमकी भी दी।

बेटी का नाम आने पर माही विज बुरी तरह भड़क गईं। माही ने लिखा- मेरी बेटी को बीच में मत लाओ। दम है तो सामने आओ कुत्ते की तरह भौंकना बंद करो। धिक्कार है तुम पर और तुम्हारे परिवार पर जिसने तु्म जैसे घटिया लोगों को जन्म दिया।

स्पॉटबॉय में छपी रिपोर्ट क मुताबिक माही ने बताया कि उन्हें मां के रेप की धमकी भी मिली।

माही ने ये भी लिखा कि अगर हिम्मत है तो ओशिवारा पुलिस स्टेशन पर मिलो। माही अगले दिन ओशिवारा पुलिस स्टेशन भी गईं लेकिन वहां उन्हें कोई मिला नहीं। माही ने लिखा- मैंने पुलिस स्टेशन में गुमनाम कायर का इंतजार एक घंटे तक किया। लेकिन वो नहीं आया उसने वो ट्वीट भी डिलीट कर दिया जिसमें उसने मेरी मां के रेप की बात कही थी।

माही ने बताया कि उसने कई सारे ट्वीट्स किए थे लेकिन मेरी शिकायत से पहले ही उसने वो ट्वीट डिलीट भी कर दिये। माही काफी गुस्से में थीं और कहा कि मेरी मां और बेटी पर हमले के बारे में सोचा भी तो तुम्हारी खुशियां तबाह कर दूंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन