1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मकर संक्रांति 2020: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने शेयर की बेटी मीशा की पतंग उड़ाते हुए तस्वीर

मकर संक्रांति 2020: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने शेयर की बेटी मीशा की पतंग उड़ाते हुए तस्वीर

 Published : Jan 15, 2020 10:27 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 10:27 am IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मकर संक्रांति सेलिब्रेट कर रही है। 

मकर संक्रांति 2020- India TV Hindi
मकर संक्रांति 2020

मकर संक्रांति 2020: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी बेटी मीशा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मीशा पतंग उड़ाती नजर आ रही हैं। येलो कुर्ते और वाइट सलवार में मीशा बेहद प्यारी लग रही हैं बिल्कुल पंजाबी कुड़ी। मीरा राजपूत कपूर ने ये तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है।

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने जैन और मीशा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। 

मकर संक्रांति 2020:
मकर संक्रांति 2020:

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी: जिससे की थी भागकर शादी उसी ने 500 रुपये के लिए उन्हें कोठे पर बेच दिया

आपको बता दें, साल 2015 में शाहिद और मीरा ने शादी की थी। शादी के एक साल बाद मीशा का जन्म हुआ। मीशा के दो साल के होने पर मीरा बेटे जैन की मां बनीं। 

वर्क फ्रंट की  बात करें तो शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे, जहां वो कियारा के अपोजिट दिखे थे। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई की। यह विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी।

हाल ही में शाहिद कपूर जर्सी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनके होंठ पर कई सारे टांके भी लगाए गए हैं। मोहाली में वो जर्सी की शूटिंग कर रहे थे, चोट लगने पर उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीरा तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं। दोनों साथ में मुंबई लौट आए हैं। फिलहाल शाहिद ने शूटिंग से ब्रेक लिया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन