1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: मलाइका ने साधा Best Friend करीना पर निशाना, कहा बंद करो ये काम करना

VIDEO: मलाइका ने साधा Best Friend करीना पर निशाना, कहा बंद करो ये काम करना

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 22, 2018 01:15 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 01:29 pm IST

नेहा धूपिया के टॉक शो 'बीएफएफ विद वोग' इस बार नेहा के शो में जा पहुंची हैं मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा। लेकिन मलाइका और अमृता की करीबी दोस्त कहीं जाने वाली करीना कपूर खान के बारे में नेहा ने जब उनसे सवाल किया तो इस पर मलाइका का जवाब काफी चौंकाने...

Malaika Kareena- India TV Hindi
Malaika Kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का टॉक शो 'बीएफएफ विद वोग' इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। शो में पहुंचे सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में खुलकर बात करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार नेहा के शो में जा पहुंची हैं बॉलीवुड की जानी मानी सिसटर्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा। इस दौरान दोनों ने मिलकर खूब चटपटी बातें की। नेहा ने यहां उनसे कई सवाल पूछे और दोनों ने इनके दिलचस्प जवाब भी दिए। लेकिन मलाइका और अमृता की करीबी दोस्त कहीं जाने वालीं करीना कपूर खान के बारे में नेहा ने जब उनसे सवाल किया तो इस पर मलाइका का जवाब काफी चौंकाने वाला था।

नेहा ने पूछा कि, "ऐसा कौन सा काम है जो करीना को करना बंद कर देना चाहिए?" तो इस पर बेझिझक जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, "करीना को गॉसिपिंग करनी बंद कर देनी चाहिए।" मलाइका के इस जवाब को सुनकर नेहा भी दंग रह जाती हैं, लेकिन इसके बाद ये तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगती हैं।

नेहा ने मलाइका से यहां यह भी पूछा कि, "आप प्यार के मामले में लकी हैं कारों के मामले में?" तो इस पर उन्होंने जावब दिया कि, "कारों में मामले में बहुत खराब हूं, तो प्यार के मामले में ही लकी हूं।" हालांकि मलाइका ने यह भी कहा कि फिलहाल तो वह सिंगल ही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन