1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद किया पहला ट्वीट, निकनेम के साथ लिखी ये बात

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद किया पहला ट्वीट, निकनेम के साथ लिखी ये बात

 Published : Jul 06, 2021 10:02 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 10:12 am IST

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद किया पहला ट्वीट, निकनेम के साथ लिखी ये बात- India TV Hindi
मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद किया पहला ट्वीट, निकनेम के साथ लिखी ये बात Image Source : TWITTER/MANDIRABEDI

अभिनेत्री मंदिरा बेदी  के पति  राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  मंदिरा बेदी ने खुद अंतिम संस्कार किया। जो शिवाजी पार्क श्मशान में आयोजित किया गया। इस मौके पर अभिनेता रोनित रॉय, समीर सोनी, आशीष चौधरी और "प्यार में कभी कभी" अभिनेता डिनो मोरिया सहित इंडस्ड्री के कई करीबी दोस्त मौजूद थे। पति की मौत के बाद इंस्टाग्राम में DP चेंज करने के बाद तस्वीर शेयर कर दी। अब ट्विटर पर भी पति के साथ एक तस्वीर  शेयर की है। 

इंस्टाग्राम पर राज के साथ तस्वीरें शेयर करने के कुछ घंटों बाद मंदिरा ने अपने दिवंगत पति के साथ एक और तस्वीर ट्वीट की। 

बेपनाह एक्ट्रेस शगुफ्ता अली आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारियों से रहीं जूझ, घर चलाने के लिए बेच रहीं चीजें

अभिनेत्री ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें राज और मंदिरा की जोड़ी  नजर आ रही हैं।  जहां मंदिरा अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेर रही हैं, वहीं राज खुशी से कैमरे की ओर इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर के साथ मंदिरा ने कैप्शन दिया, " आरआईपी मेरे राजी'

अभिनेता सुरेश मेनन ने उनके ट्वीट का कमेंट किया। उन्होंने लिखा "भगवान आपको इस महान नुकसान को सहन करने की अपार शक्ति दे, हमारी प्रार्थना आपके और आपके प्यारे परिवार के साथ है।" वहीं वीर दास ने लिखा, "मंदिरा के नुकसान के लिए मुझे बहुत खेद है। शिवानी और मैं आपके और आपके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको प्यार और शक्ति।"

आपको बता दें,  "प्यार में कभी कभी" और "शादी का लड्डू" जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी और उनके दो बच्चे बेटा वीर और बेटी तारा हैं। शनिवार को मंदिरा के आवास पर एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें उनके माता-पिता और मनोरंजन उद्योग के कई सहयोगियों ने भाग लिया। जिसमें अभिनेत्री मौनी रॉय भी शामिल थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन