1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंदिरा बेदी का फिर छलका दर्द, पति राज कौशल की Photos शेयर कर लिखा: एक-दूसरे को जानने के 25 साल...

मंदिरा बेदी का फिर छलका दर्द, पति राज कौशल की Photos शेयर कर लिखा: एक-दूसरे को जानने के 25 साल...

 Published : Jul 15, 2021 06:52 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 10:10 am IST

30 जून को पति राज कौशल के गुजरने के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन पिछले कुछ वक्त से वो राज के साथ फोटोज शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं।

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को याद कर लिखा भावुक पोस्ट - India TV Hindi
मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को याद कर लिखा भावुक पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: MANDIRA BEDI

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर अपने पति और फिल्म निर्माता राज कौशल के साथ तस्वीरें साझा की है। राज का 30 जून को निधन हो गया था। पति के गुजरने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वो एक्टिव हो गई हैं और पिछले कुछ वक्त से राज के साथ फोटोज शेयर कर पुराने दिनों को याद कर रही हैं। उन्होंने राज संग बिताए 23 सालों के सफर को याद किया, जिसमें संघर्ष भी था और सफलता भी। उन्होंने राज के साथ तीन तस्वीरों के साथ भावुक पोस्ट शेयर किया है। 

इन थ्रोबैक फोटोज में मंदिरा और राजी बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा- 'एक दूसरे को जानने के 25 साल। शादी के 23 साल.. तमाम संघर्षों से.. हर उत्थान और पतन से...।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अरमान मलिक, शक्ति मोहन, आशका गोराडिया, आशीष चौधरी, हंसिका मोटवानी, मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, आएशा श्रॉफ और किश्वर मर्चेंट सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट किया है।

पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

मंदिरा बेदी ने राज कौशल संग पुरानी फोटोज शेयर की हैं
Image Source : INSTAGRAM: MANDIRA BEDI मंदिरा बेदी ने राज कौशल संग पुरानी फोटोज शेयर की हैं

इससे पहले मंदिरा ने आधी रात में राज को याद करते हुए पोस्ट साझा किया था। एक टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ उन्होंने लिखा 'मिस यू राजी'। वहीं तस्वीर में हाथों से राजी लिखा हुआ है। 

मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपने पति के साथ रेड और व्हाइट वाइन के गिलास के साथ खुशी-खुशी पोज देती नजर आ रही हैं, दोनों कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री के पति, फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोस्तों, फॉलोअर्स और इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया पर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की।

मंदिरा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत का शिकार भी हुईं, जब तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उनके पति का अंतिम संस्कार करते हुए रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए दिखाया गया था, जिसे पारंपरिक रूप से एक परिवार के पुरुष सदस्यों से करने की उम्मीद की जाती है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन