1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी

मानुषी छिल्लर हरियाणा में कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:10 pm IST

मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में फिल्म पृथ्वीराज से डेब्यू करने जा रही हैं। वह अब कोरोना वायरस के बारे में हरियाणा में लोगों को जागरुक करेंगी।

manushi chillar- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर

दुनिया भर में कोविड-19 के इस प्रकोप के बीच पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर अपने गृह राज्य हरियाणा के लोगों को एकांतवास और सार्वजनिक जगहों से दूरी जैसी चीजों के बारे में जागरूक करेंगी। मानुषी को इस नेक पहल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शामिल किया गया है। मानुषी वीडियो के जरिए यहां के लोगों से इस बात की अपील करेंगी कि कोविड-19 महामारी से इस जंग में जीत हासिल करने के लिए कृपया वे अपने-अपने घरों में रहें।

मानुषी इस बारे में कहती हैं, "आज पूरा देश संकट की स्थिति में है और इस देश का नागरिक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इस महामारी के बारे में हर संभावित तरीके से अपने देशवासियों को जागरूक करूं। हरियाणा से मेरी जड़ें जुड़ी हुई हैं और मैं अपने राज्य के भाई-बहनों को प्रभाावित करने वाली चीजों पर अपनी आवाज उठाने के लिए बेहद जिम्मेदार हूं।"

मानुषी उम्मीद करती हैं कि यह वीडियो ही हर एक तक पहुंचे और कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक करने में उनकी मदद करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन