1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मसाबा गुप्ता ने आलिया भट्ट, सोनी राजदान और मां नीना गुप्ता संग शेयर की तस्वीर, फिर किया तस्वीर से जुड़े राज का खुलासा

मसाबा गुप्ता ने आलिया भट्ट, सोनी राजदान और मां नीना गुप्ता संग शेयर की तस्वीर, फिर किया तस्वीर से जुड़े राज का खुलासा

 Published : Dec 06, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 05:36 pm IST

आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर मॉमी और डॉटर्स की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद मसाबा ने तस्वीर से जुड़ी गड़बड़ का खुलासा किया है।

Masaba Gupta shared picture - India TV Hindi
Masaba Gupta shared picture  Image Source : INSTAGRAM/MASABA GUPTA

आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर मॉमी और डॉटर्स की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीना गुप्ता, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और आकांक्षा की बहन अनुषा और उनकी मां भी है। तस्वीर में ये सभी एक साथ पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सबसे पहले मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था जिसके बाद इसे आलिया भट्ट ने भी साझा किया। 

इस तस्वीर के साथ मसाबा ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। खास बात है कि मसाबा के इस पोस्ट का राज उनकी ड्रेस में छिपा हुआ है। जिसे एक नजर देखने में भले ही आपकी नजर ना जाए लेकिन जैसे ही आप दूसरी तस्वीर देखेंगे तो मसाबा की इस तस्वीर के पीछे का राज जान जाएंगे। 

फरदीन खान का बदला हुआ लुक देख फैंस रह गए हैरान, 10 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की खबरें तेज

मॉमी और डाटर्स की इस तस्वीर में सभी ने ड्रेस कोड को फॉलो किया है लेकिन मसाबा काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में मसाबा की ड्रेस का रंग बदल गया है। अपने इसी राज का खुलासा खुद मसाबा ने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ किया।

मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'तस्वीर को स्वाइप करिए और आगे देखिए मसाबा कैसे ड्रेस कोड को फॉलो करना भूल गई थीं...और फिर कैसे उसने अपनी ड्रेस को सफेद बनाने की कोशिश की क्योंकि उसे डांट खानी पड़ी थी।' इसके बाद ये फोटो भूत मॉमीज और डॉटर्स हो गई। मसाबा के इस कबूल नामे के बाद आकांक्षा रंजन कपूर ने भी मसाबा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'बेस्ट।' 

मसाबा के बाद इस तस्वीर को आलिया ने भी खूबसूरत कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आलिया ने लिखा- 'मदर्स और डॉटर्स स्पेशल।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। इससे पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर शाहीन के बर्थडे पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के साथ आलिया ने शाहीन के साथ अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। 

तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'बचपन से ही तुम मेरी एंजल रही हो। तुमने मुझे सही मायनों में पंख दिए फिर चाहे मेरे साथ बेड पर डांस करना हो या फिर कुछ और। मुझे इस बात की खुशी है कि हम लोगों की एक अलग भाषा है। तुम्हारे बिना लाइफ कुछ भी नहीं है। हम लोग टैक्निकली बहनें हैं लेकिन मुझे पता है कि हम  दोनों सोलमेट हैं। तुम मेरा हर एक पल बेहतर बना देती हो। मैं नहीं जानती तुम्हारे बिना मैं क्या होती। तुम मेरी सब कुछ हो स्वीटी, मेरी सनशाइन। जब भी मौसम खराब होता है तो तुम ही मेरी बारिश से छाता लगाकर बचाती हो। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आज का दिन जश्न मनाने का है।'

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन