1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एकता कौल के बाद 'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस सुचित्रा त्रिवेदी भी कर रही हैं शादी, देखें मेहंदी की तस्वीरें

एकता कौल के बाद 'मेरे अंगने में' की एक्ट्रेस सुचित्रा त्रिवेदी भी कर रही हैं शादी, देखें मेहंदी की तस्वीरें

 Published : Sep 20, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 03:59 pm IST

सीरियल 'मेरे अंगने में' में रिया के रोल में नजर आने वालीं एकता कौल हाल ही में एक्टर सुमित व्यास के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। अब इस सीरियल की एक और एक्ट्रेस शादी करने जा रही हैं।

TV actress Suchitra Trivedi to tie the knot with beau Nigam Patel- India TV Hindi
TV actress Suchitra Trivedi to tie the knot with beau Nigam Patel Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सीरियल 'मेरे अंगने में' में रिया के रोल में नजर आने वालीं एकता कौल हाल ही में एक्टर सुमित व्यास के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। अब इस सीरियल की एक और एक्ट्रेस शादी करने जा रही हैं। शो में रिया की सास के रोल में नजर आईं सुचित्रा त्रिवेदी जल्द निगम पटेल से शादी करने वाली हैं।

शादी के पहले के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं और इसमें कई टीवी सिलेब्रिटीज को बुलाया गया है, जिसमें रिद्धी डोगरा, राकेश वशिष्ठ, कृतिका देसाई खान का नाम भी शामिल है। बुधवार को सुचित्रा की मेहंदी सेरेमनी हुई। रिद्दी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं।

सुचित्रा ने ट्रेडिशनल पर्पल-पिंक लहंगा और ज्वैलरी पहनी थी। निगम सिंपल कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

20 सितंबर को सुचित्रा का बर्थडे भी है। रिद्धी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुचित्रा का एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।

Also Read:

महेश भट्ट के 70वें बर्थडे पर आलिया भट्ट ने अनाउंस की 'सड़क 2', ये है पूरी स्टार-कास्ट

शाहरुख खान ने पूरा किया अनुष्का का सुई-धागा चैलेंज, फैंस ने कहा- ‘राहुल इज अ चीटर’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन