मुंबई: गायक मीका सिंह ने का कहना है कि वो अरिजीत का गाया गाना 'चन्ना मेरेया' उनसे बेहतर गा सकते हैं। एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले शो 'सीक्रेट साइट' पर उन्होंने ये बात कही। शो में गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाने के बाद मीका ने कहा, "यह अरिजीत और आतिफ असलम का मिश्रण था। लेकिन गीत शानदार है। अगली बार मैं पूरा गीत याद रखूंगा और आपसे बेहतर गाऊंगा।"
Related Stories
यह पूछे जाने पर कि वह ज्यादातर किस अभिनेता (शाहरुख और सलमान खान) के लिए गाना चाहते हैं? मीका ने कहा कि वह सलमान के लिए गाना चाहते हैं।
शो के मेजबान, अकासा सिंह ने प्यार और यौन जीवन के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, "मैं दोनों में अच्छा हूं, दोनों में मेरी प्रस्तुति बेहरीन है।"