1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर संग बाली में मना रहे हैं रोमांटिक हॉलीडे, देखिए तस्वीरें

मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर संग बाली में मना रहे हैं रोमांटिक हॉलीडे, देखिए तस्वीरें

 Published : Jul 10, 2019 03:34 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 03:34 pm IST

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर के बीच 26 साल का एज गैप है। लेकिन दोनों का प्यार ऐसा महसूस नहीं होने देता।

मिलिंद सोमन-अंकिता...- India TV Hindi
मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर

मुंबई: सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर पत्नी अंकिता संग छुट्टियां बिताने निकल जाते हैं। आजकल भी वो अंकिता संग बाली की खूबसूरत वादियों की सैर कर रहे हैं। यहां दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों अपना ये रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों का प्यार और केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों करीब एक हफ्ते से बाली में हैं। एक तस्वीर में तो वो बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल में पत्नी अंकिता के संग तस्वीर खिंचाते दिख रहे हैं।

दोनों ने अंडरवाटर जाकर भी खूब मस्ती की। 

अंकिता और मिलिंद में 26 साल का एज गैप है। मिलिंद जहां 53 साल के हैं वहीं अंकिता 27 साल की हैं। दोनों की प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें देखकर आप यही कहेंगे कि जब प्यार हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। 

शादी से पहले मिलिंद और अंकिता ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर साथ में वर्कआउट करते दिखते रहते हैं।

भोजुपरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

जॉन अब्राहम की 'बटला हाउस' का नया पोस्टर रिलीज, एक बार फिर से खुलेंगे कई राज

अब कगंना रनौत ने तापसी पन्नू को दी सलाह- मजाक उड़ाने के बाद रिेएक्शन के लिए रहें तैयार

दिव्यांका त्रिपाठी ने बीमार पति विवेक दाहिया के साथ हॉस्पिटल में ही केक काटकर मनाई एनिवर्सरी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन