1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद पत्नी संग मास्क लगाकर दौड़ पर निकले मिलिंद सोमन, कही ये खास बात

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद पत्नी संग मास्क लगाकर दौड़ पर निकले मिलिंद सोमन, कही ये खास बात

 Published : Jun 03, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 12:43 pm IST

अभिनेता, मॉडल-फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोनवार के साथ बाहर दौड़ पर निकले। 

मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता संग सड़कों पर लगाई दौड़- India TV Hindi
मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता संग सड़कों पर लगाई दौड़ Image Source : INSTAGRAM: @MILINDRUNNING

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। देश में ये घातक महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, लेकिन अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें छूट दी जा रही है। मुंबई में भी लोगों को राहत दी गई है। ऐसे में अभिनेता, मॉडल-फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोनवार के साथ बाहर दौड़ पर निकले। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।

मिलिंद सोमन ने अंकिता संग फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अनलॉक वन के पहले दिन पहली दौड़। चूंकि 75 दिनों से दौड़ नहीं लगाई थी, इसलिए धीरे धीरे आगे बढ़िए। ये बॉडी के लिए भी पहला अनलॉक है। इसलिए उत्साह के लेवल से फर्क नहीं पड़ता। कंट्रोल करना जरूरी है। ठंडा मौसम और हल्की फुहारों का आनंद भी उठाया। कम लोग और कम ट्रैफिक.. अच्छा महसूस हो रहा है।'

बता दें कि इससे पहले मिलिंद घर पर ही वर्कआउट कर रहे थे। उन्होंने लोगों से भी अपना डेली रुटीन शेयर किया था। 

मां संग एक्सरसाइज करते हुए भी मिलिंद की फोटोज वायरल हुई थी। उनकी मां 81 की उम्र में भी एकदम फिट हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन